फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला, हत्या का आरोप

विज्ञापन
रोती-बिलखती दादी। संवाद।
विज्ञापन
बांकेगंज। मैलानी क्षेत्र के खैरताली गांव में मायके में रह रही विवाहिता अनामिका उर्फ खुशी (22) पुत्री महेंद्र का शव सोमवार शाम पांच बजे संदिग्ध हालात में घर के कमरे में लटका मिला।
विज्ञापन

मृतका की दादी ने उसके पति पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। दादी 60 वर्षीय शकुंतला ने बताया कि अनामिका का विवाह डेढ़ साल पहले थाना मोहम्मदी क्षेत्र के औरंगाबाद गांव निवासी सुखविंदर से हुआ था।
अनामिका और पति के बीच शादी के बाद से अनबन के चलते अनामिका एक सप्ताह पहले पति का घर छोड़कर मायके में रह रही थी। दो दिन पहले उसका पति ससुराल उसे लेने आया था, लेकिन अनामिका उसके साथ जाने को तैयार नहीं थी।
विज्ञापन

दादी ने बताया कि सोमवार दोपहर वह खेत में लहसुन की गोड़ाई करने और छोटी बहन बांकेगंज में पढ़ाई करने स्कूल गई थी। घर में अकेले अनामिका और उसका पति ही थे। शाम को जब वह लौटी तो अनामिका का शव कुंडे से लटका मिला और पति गायब था।
विज्ञापन

अंदेशा है कि पति ने ही अनामिका को मारकर फंदे से लटका दिया है। अनामिका अपने पीछे सात माह की दुधमुंही बच्ची छोड़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें