फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंधइपुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
प्रीति (फाइल फोटो)
विज्ञापन
मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, पति और देवर फरार
विज्ञापन

मैलानी। थाना क्षेत्र के गांव कंधइपुर में बीती रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। सूचना पाकर बुधवार सुबह पहुंचे परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से पति और देवर फरार है।
पुलिस के मुताबिक, कंधईपुर निवासी भूपेंद्र की पत्नी प्रीति (24 वर्ष) की संदिग्ध हालात में मौत की सूचना सुबह नौ बजे मिली। इस पर तहसीलदार विनोद गुप्ता, सीओे राजेश कुमार और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका की मां शकुंतला देवी पत्नी राम निवास निवासी रूदपुर थाना पूरनपुर जिला पीलीभीत ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री प्रीति की शादी करीब चार साल पहले कंधईपुर निवासी निरंजन के बेटे भूपेंद्र के साथ की थी। दहेज में तीन लाख रुपये भी दिए थे। बावजूद इसके ससुराल वाले और दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया करते थे। पति शराब के नशे में रोज प्रीति की पिटाई किया करता था। मृतका के बहनोई अरविंद ने बताया कि रात करीब 12 बजे प्रीति के देवर छोटू ने उसके पास फोन कर कहा कि प्रीति गंभीर बीमार है और बचेगी नहीं। इस पर मायके वाले मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे कंधईपुर पहुंचे तो प्रीति की लाश घर के आंगन में पड़ी थी।
विज्ञापन

पति भूपेंद्र उस समय मौके पर मौजूद था, लेकिन मायके वालों के पहुंचते ही वह भाग गया, जबकि देवर छोटू पहले से ही वहां नहीं था। ससुर और एक देवर शिवा नेपाल मजदूरी करने गए हुए हैं। मायके वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
उधर, मृतका की सास का कहना है कि रात को प्रीति आंगन में, पति छत पर और वह खुद बाहर सो रही थी। रात को किसी समय उसकी आंख खुली तो प्रीति को बिस्तर पर न देख जब वह अंदर गईं तो प्रीति को कमरे में फंदे से लटकता पाया। उन्होंने जैसे-तैसे प्रीति को फंदे से उतारा और रात में ही एक क्लीनिक पर ले गईं, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मायके वालों के मुताबिक, प्रीति के हाथ, पैरों में गुम चोटों के निशान और गले में भी निशान है। आरोप यह भी है कि ससुराल वालों ने प्रीति को मारपीट कर फंदे से लटका दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
सूचना के आधार पर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव पर किसी प्रकार के चोटों के निशान नहीं मिले हैं। गले में विवेचन मार्क है। इससे प्रथम दृष्टया फांसी से मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- राजेश कुुमार, सीओ गोला
दिन में मायके वाले आए थे विदा कराने, रात में मृत मिली प्रीति
मैलानी। मृतका की मां और चाची मिथिला देवी पत्नी सोमपाल निवासी पिपरा सुल्तानपुुर थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत मंगलवार को प्रीति की विदा कराने आए थे। ससुराल वालों ने उसे विदा नहीं किया। इन लोगों का कहना था कि देवर छोटू ने प्रीति का हाथ पकड़कर उसे कमरे के भीतर कर दिया था। इसी कारण मृतका की मां चीख-चीखकर हत्या का आरोप लगा रही है कि हत्या के इरादे से ही मंगलवार को ससुरालवालों ने प्रीति को विदा नहीं किया। यदि विदा कर देते तो प्रीति की मौत नहीं, बल्कि वह उनकी आंखों के सामने होती। मां शव के पास रोते बिलखते चीख-चीखकर बराबर यही कह रही थी कि ससुरालवालों ने ही उसकी लाडली को मार डाला। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें