अलीगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव बांसी में आर्थिक तंगी से जूझ रही विवाहिता ने गले में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम बांसी में रामकरण की 35 वर्षीय पत्नी पिंकी ने घर के अंदर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव के लोग बताते हैं कि पिंकी का पति रामकरण दिल्ली में मजदूरी करता है, जो दो महीने से घर नहीं आया है। आमदनी का और कोई जरिया न होने से उसकी पत्नी परेशान रहती थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि पति वियोग और आर्थिक तंगी के चलते उसने गले में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी योगेश कुमार शंखधार ने मृतका के पति को दिल्ली सूचना दी है तथा शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। संवाद