गोला में हरछठ पूजा करतीं महिलाएं।
- फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। नगर और क्षेत्र में हरछठ परंपरागत ढंग से मनाया गया। माताओं ने संतानों की दीर्घायु के लिए भगवान से कामना की।
भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की षष्ठी पर हरछठ मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्री कृष्ण के अग्रज बलराम जी ने जन्म लिया था। माताएं घरों में विधि विधान से पूजा कर संतान की प्राप्ति उनकी रक्षा एवं दीर्घायु की कामना करती हैं। हरछठ के दिन हल से जुती हुई वस्तुओं को ग्रहण नहीं किया जाता। संवाद