फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दहेज की खातिर विवाहिता की पीटकर हत्या का आरोप

Mon, 11 May 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ज्ञानपुर निवासी श्रवण कुमार मिश्रा ने दहेज की खातिर पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री रिया मिश्रा की शादी ग्राम मौजमाबाद निवासी मयंक शुक्ला के साथ 21 मई 2022 को की थी। शादी के बाद से ही ससुराली दहेज की खातिर उसे प्रताड़ित करते थे। ससुराली अतिरिक्त दहेज में बुलेट बाइक व 10 ग्राम सोने की चेन की मांग कर रहे थे। सोमवार की दोपहर रिया की मौत की खबर दी। परिजनों के मुताबिक रिया के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें