फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में छाई उदासी नवरात्र में हुई दूर

विज्ञापन
रेडीमेड की दुकान पर खरीददारी करते लोग - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना काल के बाद अनलॉक होने पर भी बाजार में छाई मंदी नवरात्र में दूर होने लगी है। लोग रेडीमेड गारमेंट्स की दुकानों, मॉल में खरीदारी करने जा रहे हैं। दुकानदारों ने नवरात्र को लेकर जैसी उम्मीद लगाई थी, वह अब दिखने लगी है।
विज्ञापन

रेडीमेड गारमेंट्स व्यापारियों का कहना है कि अनलॉक होने के बावजूद बिक्री न के बराबर थी, लेकिन अब बाजार फिर से अपने पुराने रंग में लौटने लगा है। आने वाले त्योहारों एवं सहालग से कारोबार को रफ्तार मिलेगी।
तीन माह के लॉकडाउन के बाद सरकार ने आम जन जीवन पटरी पर लाने के लिए जुलाई से अनलॉक प्रक्रिया शुरू की। मगर, आर्थिक तंगी से बेहाल हो चुके लोग दुकानों पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। ऐसे में रेडीमेड कारोबार पूरी तरह से ठप हो गया था। हालांकि अनलॉक होते ही बेपटरी हुआ जनजीवन भी पटरी पर आने लगा। मगर, पितृपक्ष और अधिकमास के चलते रेडीमेड कपड़ों का व्यापार प्रभावित ही रहा। रेडीमेड गारमेंट्स का व्यापार करने वालों से लेकर मॉल प्रबंधन को नवरात्र को लेकर काफी उम्मीदें थीं। कुछ हुआ भी ऐसा, नवरात्र शुरू होते ही बाजार में चहल पहल बढ़ने लगी। खरीदारी होने से बाजार में रौनक भी बढ़ने लगी है। अनलॉक के बावजूद रेडीमेड व्यापार में मंदी छाई थी। मगर, दो दिनों में जिले में करीब 30 लाख का रेडीमेड कारोबार होने से व्यापारियों में खुशी है। शहर के एक मॉल कारोबारी का कहना है कि नवरात्र से पहले अनलॉक जरूर था, लेकिन बिक्री प्रभावित होने से स्टाफ का खर्च तक निकालना मुश्किल था। किसी किसी दिन तो बोहनी तक नहीं होती थी। मगर, अब पहले की तुलना में 40 प्रतिशत तक बिक्री होने लगी है। कोरोना काल से पहले जिस तरह की बिक्री होती थी, वैसी स्थिति आने में अभी में दो चार महीने लग जाएंगे।
विज्ञापन

रेेडीमेड व्यापार धीरे-धीरे गति पकड़ने लगा है। नवरात्र और इसके बाद त्योहार एवं सहालग को लेकर लोग खरीदारी कर रहे हैं। आने वाले दिनों में कारोबार अच्छा होने का अनुमान है।
-मनमीत सिंह, रेडीमेड व्यापारी, गोला गोकर्णनाथ
लॉकडाउन का व्यापार पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ा है। वैसे तो हालात सुधरने में काफी समय लगेगा, लेकिन अनलॉक शुरू होने से बाजार में रौनक लौट रही है। नवरात्र शुभ माना जाता है, जिसके बाद कई त्योहार शुरू होते हैं जिन पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-हर्ष साहनी, क्लॉथ स्टोर पंजाबी मार्केट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें