फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल जलने पर मंडी समिति देगी मुआवजा

Fri, 10 Apr 2015 07:18 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी परवान चढ़ने के साथ ही फायर सीजन में फसलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती है। लिहाजा विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे किसानों के सामने जीवन यापन का संकट उत्पन्न हो जाता है। ऐसे पीड़ित किसान मुआवजा पाने के हकदार हैं, जिन्हें मंडी समिति में आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

खलिहान दुर्घटना योजना के तहत फसलों के नष्ट होने पर मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है। जिले में हर साल आग लगने से लाखों की फसल जलकर नष्ट हो जाती है, जो किसानों के दुख-दर्द का बड़ा कारण बना हुआ हैै। जानकारी और जागरुकता के अभाव में अभी लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पिछले वर्ष दर्र्र्जन भर किसानों ने आवेदन कर मुआवजा लिया था। मंडी समिति के सचिव उमेश चंद्र यादव ने बताया कि यदि किसान आवेदन करता हैै, तो जांच कर्राई जाएगी। इसके बाद फसल को हुए नुकसान के सापेक्ष किसानोें को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें