फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च क्लोजिंग : अवकाश में भी खुलेंगे रजिस्ट्री कार्यालय

Fri, 27 Mar 2026 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मार्च क्लोजिंग के मद्देनजर अब अवकाश के दिन भी उप निबंधन कार्यालय खुले रहेंगे। शासन के निर्देश पर सहायक महानिरीक्षक निबंधन (एआईजी स्टांप) ने रविवार समेत अन्य छुट्टियों में भी रजिस्ट्री कार्यालयों को सामान्य कार्य दिवस की तरह संचालित करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जनपद में सदर लखीमपुर सहित मोहम्मदी, पलिया, निघासन, धौरहरा, मितौली और गोला में कुल सात उप निबंधन कार्यालय हैं। इन सभी कार्यालयों में अधिकारी व कर्मचारी अवकाश के दिन भी उपस्थित रहकर कार्य करेंगे।
विज्ञापन

एआईजी स्टांप अमिताभ कुमार ने बताया कि मार्च क्लोजिंग को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है, ताकि अधिक से अधिक बैनामे निस्तारित हो सकें।
उन्होंने बताया कि आमजन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपने बैनामे करा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें