फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मजदूरी मांगने पर युवक को खौलते रस में धकेलने में तीन गिरफ्तार

Fri, 27 Mar 2026 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। मजदूरी के रुपये मांगने पर युवक को खौलते गन्ने के रस की कड़ाही में धकेलने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना नीमगांव क्षेत्र के मलिकपुर निवासी खेमकरन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र कुलदीप मजदूरी करता था। 11 मार्च को रुपये मांगने पर गांव के ही साजिद खां, रशीद खान और हामिद ने उसकी पिटाई कर खौलते रस की कड़ाही में धकेल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
घायल कुलदीप को परिजन इलाज के लिए लखीमपुर ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। बीते सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी है।
विज्ञापन

घटना की जांच कर रहे सीओ मितौली यादवेंद्र यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को थाना नीमगांव के एसआई जितेंद्र पाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें