फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैराथन दौड़ में दिखाई ताकत

Mon, 16 Nov 2015 12:11 AM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं के मृतकों की याद में मनाए जाने वाले स्मृति दिवस पर बच्चों की एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया किया। इस दौड़ के जरिए लोगों को सड़क हादसों के प्रति जागरूक किया गया। मैराथन दौड़ सिटी मांटेसरी स्कूल से शुरू होकर इमली चौराहा होकर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, विलोबी मेमोरियल हाल, पुराने एसपी बंगला चौराहा होते हुए सिटी मांटेसरी स्कूल में संपन्न हुई।
विज्ञापन

मैराथन दौड़ के पहले सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से बच्चों को जानकारी दी गयी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) संजीव गुप्ता ने बताया कि  शाम पांच बजे सौजन्या तिराहे पर सड़क दुर्घटना में मृतक व्यक्तियों की आत्मा की शांति के लिए मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। एआरटीओ ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मृत लोगों की याद में प्रतिवर्ष 15 नवंबर को विश्व स्मृति दिवस मनाया जाता है। इस दिन कई कार्यक्रमों के जरिए लोगों को सड़क हादसों में कमी लाने के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है। बच्चों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी जाती है। इसी क्रम में मैराथन दौड़ आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें