भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल आल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट आयोजन समिति की बैठक नगर पंचायत में आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि देश की करीब एक दर्जन टीमों को खेलने के लिए न्योता भेजा गया है। यह टूर्नामेंट 30 नवंबर से छह दिसंबर तक चलेगा।
महामंत्री मो. कैयूम ने बताया कि नगर में पहली बार भारत रत्न डॉ. एपीजे अबदुल कलाम की स्मृति मे भारत आल इंडिया फुटबाल टुर्नामेंट कराने का निर्णय किया गया है। टूर्नामेंट के महामंत्री मोहम्मद कयूम ने बैठक में पिछले साल के आय-व्यय का ब्योरा सुनाया। इसके बाद सभी की सहमति से 30 नवंबर से छह दिसंबर तक भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल आल इंडिया टूर्नामेंट के आयोजन का निर्णय किया गया।
इसमें नोएडा, रुड़की, महाराष्ट्र, नागपुर, दिल्ली, उत्तराखंड पुलिस, कोलकाता, मध्य प्रदेश के अलावा यूपी की फैजाबाद हास्टल, बनारस हास्टल, सहारा स्टेट लखनऊ, जीआर इलेवन, गोरखा रेजीमेंट, यूपी पुलिस की टीमों को बुलाया गया है। टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए अलग-अलग समितियां बनाकर लोगों को जिम्मेदारी दी गई है।
टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार 31 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 21 हजार रुपये प्रदान करने के साथ टीमों को ट्रॉफियों से सम्मानित किया जाएगा। शुभारंभ के दिन सिंगाही पब्लिक स्कूल के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था मैरिज हाल तथा राजाप्रताप विक्रम शाह इंटर कॉलेज में की गई है। बैठक में डॉ. एमयू खान, एमआर सेठी, जोगेंद्र शाक्य, बबलू गुप्ता, गिरजेश, सर्वेश गुप्ता, अबुल उस्मानी, हारून, पूर्व चेयरमैन प्रदीप पुरवार, कोटेदार संघ ब्लाक अध्यक्ष दिनेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।