फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते समय लगी आग से  कई घर जले, लाखों का नुकसान

Fri, 24 Feb 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मूड़ा सवारान।
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शंकरपुर गांव की घटना, तीन घंटे बाद पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी 
विज्ञापन

शंकरपुर गांव में खाना बनाते समय लगी आग से कई घर जलकर राख हो गए। फायर बिग्रेड की गाड़ी तीन घंटे बाद पहुंची तब तक ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था।
तहसील गोला क्षेत्र के ग्राम पंचायत फजलनगर ग्रंट के मजरा शंकरपुर में दोपहर आग लगने से कई घर जलकर राख हो गए। बताते हैं कि गांव के पप्पू के घर में खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। इस दौरान हवा तेज चलने से एक के बाद एक कई घरों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। जिस समय आग लगी उस समय गांव के अधिकांश लोग खेतों में काम करने गए थे जिससे घर की महिलाओं को सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। इस अग्निकांड में ठाकुर प्रसाद के 12000 रुपये नकद, रामचरन, मधुरेश, कामता प्रसाद, राजेंद्र, संजय, रामाधार, अशोक, दाताराम, महादेव, सुंदर, जगदीश, जसकरन लाल, राजकुमार, राम प्रकाश, रमेश, लालता, नरायन, जहेंद्र, दुन्ने, रामरतन, सुनील, मंजीत, रामपाल, शिवदयाल, संतराम आदि लोगों के घर जल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और कानूनगो ने आग से हुए नुकसान की सूची तैयार की है। 
विज्ञापन

 
ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुई इमदाद
 ग्राम पंचायत फजलनगर ग्रंट के मजरा शंकरपुर में लगी आग से कई घर जल गए हैं। पीड़ित परिवारों को प्रधान शांति देवी ने इमदाद के रूप में मात्र 20 किलो चावल भिजवाए, जो ऊंट के मुुंह में जीरा साबित हुए। अग्नि पीड़ितों ने प्रधान को खरी खोटी सुनाते हुए इमदाद लेने से मना कर दिया।

झोपड़ी में लगी आग से हजारों का सामान जला
पलिया/चंदनचौकी। थारू क्षेत्र के ग्राम सौनहा में गन्ना क्रय केंद्र में अचानक आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण करते हुए यहां बनी झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया। जिससे पूरी झोपड़ी जलकर राख हो गई। 
सौनहा गांव में गन्ना क्रय केंद्र में झोपड़ी बनी है। जिसमें वहां पर मौजूद एक भंडारी खाना आदि बनाने का काम करता है। तेज हवाओं के चलते अचानक क्रय केंद्र में बनी झोपड़ी में आग लग गई। जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया व देखते-ही देखते पूरी झोपड़ी राख में तब्दील हो गई। काफी कोशिश के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका। गनीमत यह रही कि खाना बना रहे भंडारी  ने किसी तरह अपनी जान बचाई। लेकिन आग के आगोश में आकर पूरा छप्पर और वहां रखा हजारों रूपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


आग लगने से घरेलू सामान जला
भीखमपुर। क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव में एक मकान में आग लग गई, जिसमें रखा घरेलू सामान जल गया।
गृहस्वामी आशिक अली ने बताया कि शुक्रवार करीब 11 बजे अचानक उसके छप्परों में आग लग गई जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। मौके पर अग्निशमन दल की टीम भी नहीं पहुंची।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें