विश्व मुस्लिम बोर्ड ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा डीएम को
विश्व मुस्लिम बोर्ड ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य डॉ.बेनजीर उमर की पिटाई के मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। डीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि 24 मई को सपा कार्यालय पर अल्पसंख्यक समुदाय की डॉ. बेनजीर उमर के साथ मारपीट की गई। उल्टे उनके खिलाफ हरिजन एक्ट का मुकदमा दर्ज करा दिया गया। पीड़ित डॉ.बेनजीर की ओर से विधायक, जिलाध्यक्ष सहित दस लोगों पर दर्ज किए गए मामले में अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। ज्ञापन में घटना की न्यायिक जांच कराने, डॉ. बेनजीर पर दर्ज मामले को वापस लेने की मांग की गई। ज्ञापन पर विश्व मुस्लिम बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष सईद बेग, शफी अहमद, साजिद अली, रफीक आदि के हस्ताक्षर हैं।
डॉ. बेनजीर मामले को बेवजह तूल देने की निंदा
सपा कार्यालय (लोहिया भवन) पर एक प्रेस कांफ्रेंस हुई। जिसमें अल्पसंख्यक सुमदाय के लोगों ने राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य डॉ. बेनजीर उमर की पिटाई के मामले को बेवजह तूल देने की निंदा की और तूल देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रेस कांफ्रेस करने वालों में कयूम खां, अनस रसीद, जेए उस्मानी, मोहम्मद इस्माइल, फुरकान अंसारी आदि शामिल थे।