फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा: 50 हजार परिवारों को 100 दिन का रोजगार दिलाने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मनरेगा से 50,668 जाबकार्ड धारक परिवारों को चालू वित्त वर्ष में 31 मार्च 2021 तक 100 दिन का रोजगार दिलाने का लक्ष्य मिला है। अब तक 12,332 जॉबकार्ड धारक परिवारों को 100 दिन का रोजगार मिल चुका है। शासन ने इसमें 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना काल के दौरान कुछ काम बंद रहने के बाद अभियान चलाकर जॉबकार्ड धारकों और प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा से अब तक 2.49 लाख परिवारों को रोजगार मुहैया कराया गया है। इससे 95 लाख 500 मानव दिवस सृजित किए जा चुके हैं। उपायुक्त मनरेगा राजनाथ प्रसाद भगत ने बताया कि 2.49 लाख जाबकार्ड धारक परिवारों में से 3.07 लाख सदस्यों को रोजगार मिला है। ग्राम्य विकास आयुक्त ने ज्यादा से ज्यादा जॉबकार्ड धारक परिवारों को इस वित्त वर्ष के शेष करीब दो माह में 31 मार्च 2021 तक 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इससे जनपद में कुल 63 हजार जॉबकार्डधारक परिवारों को 100 दिन का रोजगार दिलाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए सभी बीडीओ और प्रशासकों को निर्देश दिए गए हैं। सबसे ज्यादा लाभ प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को मिल सकेगा, जिन्हें आवास बनाने के लिए 90 मानव दिवस उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसके एवज में मनरेगा से 18090 रुपये प्रत्येक लाभार्थी को मिलेंगे। इससे सीधा 24 हजार आवास लाभार्थियों को करीब 30 हजार मानव दिवस सृजित होंगे।
-
जनजाति और वनटांगियों को भी रोजगार मुहैया कराने के निर्देश
मनरेगा से व्यक्तिगत लाभार्थीपरक कार्यों पर बल देते हुए आयुक्त ग्राम्य विकास ने स्थायी परिसंपत्तियों का सृजन करने पर जोर दिया है। इससे भूमि विकास, पौधरोपण, जल संसाधन, आजीविका संवर्धन से संबंधित कार्यों को बढ़ावा दिया जाना है। वनाधिकार अधिनियम के तहत थारू जनजाति और पट्टाधारी वनटांगियों को भी मनरेगा से रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। व्यक्तिगत लाभार्थीपरक कार्यों के तहत कैटल शेल्टर, गोट शेल्टर, पिगरी शेल्टर, पॉल्ट्री शेल्टर, कंपोस्ट पिट, फार्म पर तालाब निर्माण और हर्टिकल्चर प्लांटेशन की सूची चयनित लाभार्थियों के लिए जारी की गई है। इसमें औषधीय एवं सुगंधीय पौधों की खेती करने वाले लाभार्थियों को व्यक्तिगत भूमि पर मनरेगा से भूमि विकास कराने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

-
करीब 63 हजार जॉबकार्डधारक परिवारों को साल में 100 दिन का रोजगार मुहैया कराया जाना है, जिसमें 12332 परिवारों को अब तक 100 दिन रोजगार दिलाया जा चुका है। अब करीब 50 हजार परिवारों को 100 दिन का रोजगार दिया जाना है, जिसके लिए गांवों में आवास, शौचालय निर्माण सहित अन्य कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-राजनाथ प्रसाद भगत, उपायुक्त, मनरेगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें