फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक मंदित से सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ईसानगर (लखीमपुर खीरी)। थाना क्षेत्र के एक गांव में मानसिक मंदित किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर ईसानागर थाने में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

ईसानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय मानसिक मंदित किशोरी से गांव के ही दो युवक सामूहिक बलात्कार करते रहे। तीन महीने बाद किशोरी के गर्भवती होने पर मामले की जानकारी परिजन को हुई तो इस बात का खुलासा हुआ। जिस पर पिता ने युवकों को नामजद कर थाने में सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया है। थाना प्रभारी हरिओम श्रीवास्तव ने बताया पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । किशोरी को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भेजा गया है। किशोरी के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें