दहौरा नाले में लापता युवक की तलाश करते गोताखोर। संवाद
धौरहरा। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के दहौरा नाला पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से नाले में गिरे युवक मनोज का दूसरे दिन भी पता नहीं चला है। दूसरे दिन भी गोताखोर तलाश में जुटे रहे।
धौरहरा कोतवाली के गांव खरवहिया से गई बरात से लौट रहे दो बाइकों पर सवार चार युवक अज्ञात वाहन की ठोकर से नाले में गिर गए थे। इसमें कौशल और आसमान निवासी भौव्वापुर तथा लवकुश निवासी अमेठी घायल हो गए थे। उन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जबकि तेलियन पुरवा निवासी तेज नरायन का 20 वर्षीय पुत्र मनोज गहरे पानी में गिरने से लापता हो गया था।
पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। शनिवार शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्र ने बताया लापता युवक की तलाश चल रही है।