फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: साहित्योत्सव काव्य संध्या में मनीष हुए सम्मानित

विज्ञापन
मनीष मिश्रा का सम्मान करते संस्था के पदा​धिकारी-स्रोत स्वयं
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कर्तनियाघाट में पंडित राम प्रसाद बिस्मिल फाउंडेशन व उदिता फाउंडेशन की ओर से साहित्य सप्तक और साहित्योत्सव काव्य संध्या आयोजित की गई। कार्यक्रम संयोजक मनोज श्रीवास्तव ‘अनाम’ ने संचालन करते हुए संस्था के उद्देशयों के बारे में बताया। कार्यक्रम में मौजूद साहित्यकारों ने प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान श्री हरि चरण सेवा संस्थान के अध्यक्ष मनीष मिश्र मानू को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मनीष को यह सम्मान आध्यात्मिक व युवाओं को सही मार्ग दर्शन के लिए दिया गया है। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उनका सहयोग रहा है। इस मौके पर मनीष मिश्रा ने अवधी कविता सुनाकर लोगों को मन्त्रमुग्ध कर दिया। संस्था अध्यक्ष अरविन्द पथिक, डॉ. शालिनी शुक्ला, दीपक मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें