फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बंद पड़ा जल निकास के लिए बनाया गया नाला

विज्ञापन
तिकुनिया क्योंटली गांव में महीनो से बंद पड़ा नाला। संवाद
विज्ञापन
तिकुनिया खीरी। ग्राम पंचायत जसनगर के मजरा क्योंटली में जल निकास के लिए बनाया गया नाला काफी दिन से बंद है। इसके चलते बारिश का पानी गांव में सड़कों पर भरता है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जसनगर के मजरा गांव क्योंटली निवासी अयोध्या प्रसाद, रामसागर, रामकुमार रामनारायण और रमेश कुमार ने बताया कि गांव के नाले की सफाई काफी दिन से नहीं हुई है। गांव का पानी बाहर निकलने के लिए नाला बना है, नाले की पूरी तरह से सफाई नहीं होती है। इस बाबत प्रधान पति सुरेश तलवाड़ को नाला सफाई करने को कहा गया। प्रधान ने आश्वासन तो दिया, लेकिन नाला अब तक साफ नहीं हुआ है। इस संबंध में प्रधान प्रतिनिधि सुरेश तलवाड़ ने बताया कि नाले की सफाई जल्द कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें