फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच में मंगलम् डार्क हॉर्स और लक्ष्मी मैरिज लॉन टीम जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्टेडियम पर गोला कप डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। राजेंद्र गिरि स्मारक स्टेडियम पर गोला कप डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन मंगलम् डार्क हॉर्स और लक्ष्मी मैरिज लॉन टीम विजेता रही।
पहला मैच मंगलम् डार्क हॉर्स और मिक्सर क्लब के बीच खेला गया। इसमें मंगलम् डार्क हॉर्स टीम विजयी रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए मंगलम् डार्क हॉर्स टीम ने 166 रन बनाए। जवाब में मिक्सर क्लब टीम 51 रन बनाकर सिमट गई। इस मैच में मैन ऑफ द मैच रवि रहे।
विज्ञापन

दूसरा मैच लक्ष्मी मैरिज लॉन और फ्रेंड्स क्लब के बीच हुआ। इसमें लक्ष्मी मैरिज लॉन टीम क्लब जीती। पहले बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्मी मैरिज लॉन टीम ने 145 रन बनाए। जवाब में फ्रेंड्स क्लब टीम 40 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस मैच के मैन ऑफ द मैच इशांक कर रहे।
विज्ञापन

राजेंद्र गिरि स्मारक स्टेडियम पर मैचों की शुरुआत मुख्य अतिथि रावेंद्र गिरि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराई। इस मौके पर टूर्नामेंट के अध्यक्ष जनार्दन गिरि, गोला देहात ग्राम प्रधान राजेश गिरि, राजेंद्र निषाद, मधुसूदन गिरि, अफसर अली, अंशुल, कपिल, कमाल अहमद, मनोज गिरि, अमन आदि खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें