लोगों के जहन में काफी देर तक यही सवाल बना रहा कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जिससे युवक की जान चली गई। बाद में बताया गया कि हार्ट अटैक से युवक की मौत हुई है। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
जानकारी के मुताबिक शहर के मोहल्ला द्वारिकापुरा निवासी अक्षत तिवारी (35) दवा कारोबारी थे। उनका महेवागंज में मेडिकल स्टोर है। अक्षत तिवारी शनिवार को फन मॉल में गदर-2 फिल्म देखने के लिए गए थे।
अक्षत मोबाइल फोन पर बात करते करते मॉल में प्रवेश कर ही रहे थे, तभी अचानक वह जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही अक्षत की मौत हो गई। लोगों का कहना था कि हार्ट अटैक से युवक की मौत हुई है।
सूचना मिलते ही अक्षत के परिजन आ गए। जिंदगी की आस में वे उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अक्षत की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।