चार भाइयों में सबसे छोटा था मीर कुमार
शांति देवी ने बताया कि मीर कुमार चार भाइयों सूरज कुमार, नीरज कुमार और धीरज कुमार में सबसे छोटा था। तीनों भाइयों की शादी हो गई थी। मीर कुमार की शादी नहीं हुई थी। वह गांव में ही रहकर ट्रैक्टर चलाकर रोजी-रोटी कमाता था। मीर कुमार की मौत से मां शांति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
चार महीने पहले भी हुई मारपीट
दोनों पक्षों में शराब पीकर चार महीने पहले भी मारपीट हुई थी। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों पर क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस बात को लेकर दोनों पक्ष रंजिश मानते हैं। बताते हैं कि शनिवार रात को भी पुराने विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। उसके बाद दोनों पक्ष हमलावर हो गए और जिसमें मीर कुमार की मौत हो गई।