एक साल बाद फिर होगी अतिक्रमण पर कार्रवाई
बिजुआ में लखीमपुर-पलिया हाईवे स्थित कस्बा गुलरिया में सड़क किनारे बने मकानों और दुकानों को लेकर लोक निर्माण विभाग ने अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी किए हैं। बताया जाता है कि करीब एक वर्ष पहले भी विभाग ने बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया था, जिसमें कई मकान और दुकानें ध्वस्त हो गई थीं। लोगों ने दोबारा निर्माण कर लिया था। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता रामचन्द्र वर्मा के अनुसार कई लोगों ने विभाग द्वारा बनाए गए नाले पर अतिक्रमण कर रखा है, जिससे जल निकासी बाधित हो रही है और सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। संबंधित लोगों को नोटिस देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं।