फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोडे़ से टकराई बाइक, पूर्व प्रधान के भाई ने दम तोड़ा

विज्ञापन
मृतक रामनरेश (फाइल फोटो) - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
निघासन (लखीमपुर खीरी)। रकेहटी से घर वापस आते समय निघासन-ढखेरवा स्टेट हाईवे पर कब्रिस्तान के निकट घूम रहे घोड़े से बाइक टकरा गई। इस घटना में पूर्व प्रधान के भाई की मौत हो गई। परिवार वालों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार करा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

लालपुर के पूर्व प्रधान चेतराम यादव ने बताया कि उनका छोटा भाई रामनरेश यादव (46) बाइक से गुरुवार को लखनपुरवा स्थित अपने ससुर दीनबंधु के लिए पुराना ट्रैक्टर देखने के लिए रकेहटी गया था। ससुराल के लोग अपने घर चले गए। रामनरेश भी बाइक लेकर चल दिया, रात्रि करीब आठ बजे वह बाइक लेकर रकेहटी के आगे स्थित कब्रिस्तान के पास पहुंचा ही था कि अचानक एक घोड़ा अचानक सामने आ गया। ऐसे में वह बाइक लेकर घोड़े से टकरा गए, जिससे उसके नाक और सिर में गंभीर चोटें आईं। चोट लगने से वह वहीं पर गिर गया, कस्बे के लोगों ने फोन कर एंबुलेंस बुलवाई और उसे सीएचसी भिजवाया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर जानकारी मिलने पर परिवार वाले भी पहुंच गए। बाद में जिला अस्पताल लाते समय शारदा नगर के पास भाई की मौत हो गई। रामनरेश के भाई चेतराम, बेटे राहुल, पत्नी उर्मिला समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों का कहना है कि यदि हेलमेट लगाए होता तो शायद रामनरेश की जान बच जाती।
सड़क पार करते समय मां-बेटी कार से टकराईं, बेटी गंभीर रूप से जख्मी
मोहम्मदी। गोला गोकर्णनाथ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हफीजपुर निवासी महिला सात वर्षीय बेटी रिजा खान के साथ शुक्रवार को मायके पिहानी जाने के लिए बस के इंतजार में मोहम्मदी- शाहजहांपुर मार्ग पर क्रेशर के निकट बैठी थी। बस आते ही वह अचानक मां-बेटी सड़क क्रॉस करने लगीं, तभी विपरीत दिशा से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिससे बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई जबकि मां बाल बाल बच गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया जहां बालिका की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें