500 गांवों में बिजली ठप
जिले में बुधवार रात से धीमी तो कभी तेज बारिश हो रही है। तेज हवा भी चल रही है। बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। धौरहरा, उचौलिया, बिजुआ व बरबर समेत अन्य इलाकों में कई जगहों पर पेड़ गिरने से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई हैं। चार से पांच सौ गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है।
भीरा-पलिया मार्ग पर बाढ़ का पानी बहने लगा है, जिसके चलते आवागमन बंद कर दिया गया है। पिछले दो माह में आठवीं बार ऐसा हुआ है, जिसके चलते लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। लगातार हो रही बारिश से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में जगह-जगह भारी जलभराव हो गया है। लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फसलों को तेज हवा और बारिश से नुकसान हुआ है।