फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कारोबारी ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर दी जान, दोस्त से बोला था- शायद यह मेरी लास्ट सेल्फी

Fri, 07 Feb 2025 06:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के गांव रमुआपुरसत्ती में शुक्रवार को सुबह एक कारोबारी ने जान दे दी। उसने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि कारोबारी की शादी तय हो चुकी थी, लेकिन वह दूसरी लड़की से शादी करना चाहता था। 
विज्ञापन
गौरव वर्मा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र में युवक ने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन युवक के कमरे में पहुंचे तो वह लहूलुहान जमीन पर पड़ा तड़प रहा था। परिजन अस्पताल ले जाते, इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। घटना सुबह साढ़े छह बजे की बताई जा रही है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


शहर से सटे गांव रमुआपुरसत्ती निवासी सर्वेश वर्मा का पुत्र गौरव वर्मा (25 वर्ष) बीते कुछ दिनों से परेशान था। मृतक ने यह बात अपने नजदीकी दोस्तों से भी बताई थी। शुक्रवार की सुबह गौरव ने घर पर रखी लाइसेंसी बंदूक से माथे से सटाकर गोली मार ली, इससे उसकी मौत हो गई। युवक का लालपुर में सरिया सीमेंट का बड़ा कारोबार है। पोस्टमार्टम पर मौजूद परिजन इस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार किया।

मोहल्ले क लोगों का कहना था कि गौरव की शादी तय हो चुकी थी लेकिन वह कहीं और शादी करना चाहता था। इसी को लेकर बीते दिनों घरवालों से भी विवाद हुआ था। परिजन युवक की पसंद से शादी करने पर एतराज जता रहे थे। माना जा रहा है कि इसी बात को लेकर गौरव ने खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि मोहल्ले के लोगों ने किसी लड़की के साथ बातचीत होने और विरोध करने पर परिजनों से कहासुनी होने की बात कह रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। आत्महत्या को लेकर पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

एक दोस्त से बोला गौरव- शायद यह मेरी लास्ट सेल्फी हो 
पोस्टमार्टम पर मौजूद मृतक गौरव के दोस्त ने बताया कि बृहस्पतिवार को गौरव ने दिन में कई बार कॉल की थी। व्यस्तता के चक्कर में बाद में बात करने की बात कही। इसके बाद गौरव दुकान पर ही आ गया, कुछ देर बैठने के बाद उसने एक सेल्फी लेने की बात कही। 

इस पर दोस्त ने अपने फोन में सेल्फी ली। सेल्फी लेने के बाद गौरव ने अपने दोस्त से एकाएक कहा था कि शायद यह मेरी आखिरी सेल्फी हो। यह बात सुनकर उसके दोस्त ने कारण पूछा तो वह कुछ बिना कहे दुकान से उठकर चला गया। उसके दोस्त ने नाम बताने से इंकार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें