फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखीमपुर खीरी में तेंदुए के हमले में किसान की मौत, ग्रामीणों में दहशत; पकड़ने को लगाया गया पिंजड़ा

Thu, 06 Feb 2025 01:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

Leopard Attack News: लखीमपुर खीरी जिले मे जंगल से सटे इलाकों में बाघ और तेंदुओं का आतंक थम नहीं रहा। निघासन क्षेत्र में तेंदुए ने किसान पर हमला कर दिया, जिससे किसान की मौत हो गई।  
विज्ञापन
मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र के गांव डीह में लाही फसल काट रहे ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। तेंदुआ पिछले दो दिन में क्षेत्र के दो लोगों को घायल भी कर चुका है। लगातार तेंदुए के हमले की घटनाओं के चलते लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। लोग खेतों की ओर जाने से डर रहे हैं, जिससे खेती-किसानी के काम प्रभावित हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

लाही फसल काट रहे थे किसान 
ग्राम डीह निवासी नंदकिशोर (49) बृहस्पतिवार की सुबह लाही काटने अपने खेत गए थे। पास के गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने नंदकिशोर पर हमला कर दिया और उन्हें घसीटते हुए गन्ने के खेत में लेकर चला गया। आसपास कुछ ग्रामीण और भी थे, जिन्होंने देखा तो शोर मचाया। इस पर वहां बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुए गन्ने के खेत में छिप गया। खेत से नंदकिशोर का शव बाहर निकाल लिया गया।

सूचना पर पुलिस पहुंच गई। वन विभाग की टीम काफी देर बाद पहुंची। नाराज लोगों ने वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और वन विभाग की गाड़ी को रोक लिया। रेंजर गजेंद्र सिंह के लिखित आश्वाशन के बाद ही परिवार के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

इन लोगों पर हमला कर चुका है तेंदुआ
अदलाबाद निवासी 60 वर्षीय रामनरेश बुधवार शाम गांव के पूरब कुटी बाग के पास खेत में गन्ना छीलने गए थे। खेत में अन्य साथी रंजीत और भन्नू आदि भी थे। शाम करीब साढ़े चार बजे जब रामनरेश अगौला (गन्ने की पत्ती) बांध रहे थे। तभी तेंदुए ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। 
विज्ञापन

मंगलवार को इसी गांव के भुवनेश्वर घर से खेत जा रहे थे। इसी बीच सामने से तेंदुआ देखकर वह डर गए। उसे देखकर लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद तेंदुआ भाग गया। शाम को पुरानी पचपेड़ी में नरेश अपनी पुत्री प्रियंका के साथ खेत में गन्ने की सूखी पाती बांध रहे थे। तेंदुआ ने हमला कर प्रियंका को घायल कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें