फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: पत्नी से ठगी और यौन शोषण के मामले में नहीं लिखी रिपोर्ट, कार्रवाई के लिए टावर पर चढ़ा पति

Tue, 21 Oct 2025 02:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी और यौन शोषण के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने थाना पुलिस पर रिपोर्ट न लिखने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया क्षेत्र में एक युवक मंगलवार को सुबह करीब पांच बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के साथ हुई ठगी और यौन शोषण के मामले में पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। रिपोर्ट भी नहीं लिखी है। 

विज्ञापन


युवक ने बताया कि उसकी पत्नी के साथ मोहम्मद इलियास नाम के युवक ने ठगी की। फिर ब्लैकमेलिंग और शारीरिक शोषण किया है। आरोप है कि इलियास ने आवास दिलाने के नाम पर पहले 10 हजार रुपये लिए। इसके बाद धार्मिक स्थल पर बुलाकर तमंचा दिखाकर जबरन संबंध बनाए और उसका वीडियो बना लिया।

आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पत्नी से रुपये वसूलता रहा। इस दौरान उससे करीब 2.66 लाख रुपये नकद और 1,40,541 रुपये यूपीआई के माध्यम से ले लिए गए। पीड़िता ने तिकुनिया थाने में तहरीर दी थी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। आरोप है कि आरोपी ने पाकिस्तानी नंबरों से पीड़ित को धमकी भी दी।
विज्ञापन


आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग 
मामले में कार्रवाई न होने से नाराज युवक मंगलवार सुबह टावर पर चढ़ गया। आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। युवक ने चेतावनी दी कि जब तक आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होगी, वह नीचे नहीं उतरेगा। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुष्पराज कुशवाहा, पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उसे नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन युवक अपनी मांग पर अड़ा रहा। काफी समझाने के बाद युवक नीचे उतरा। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें