फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: रक्षाबंधन पर ससुराल गए युवक की निर्मम हत्या, पत्नी समेत सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 29 Aug 2026 05:49 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले में रक्षाबंधन पर राखी लेकर ससुराल गए युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी, सास-ससुर समेत सात लोगों पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
मृतक के परिजनों से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के पसगवां क्षेत्र के गांव पांडेवारी में एक युवक की हत्या कर दी गई। उसके सिर और चेहरे पर किसी वजनदार वस्तु से प्रहार किया गया। मृतक के बहनोई ने उसकी पत्नी समेत सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


थाना उचौलिया क्षेत्र के गांव कसरावल निवासी कलक्टर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उनके साले मोहम्मदी थाने के गांव पचतौर निवासी अवधेश कुमार (35 वर्ष) शुक्रवार को ग्राम छपौरा (थाना पसगवां) राखी लेकर गए थे। शनिवार को पांडेवारी में छपौरा मार्ग पर उनका पड़ा शव मिला। बाइक पड़ोस के खेत में पड़ी मिली। चेहरे पर चोट के निशान मिले।

यह भी पढ़ें- कैसे एक झटके में धड़ से अलग हुई गर्दन?: बस से टकराए और दूर जाकर गिरा सिर; यहां छूट गया भाई और पति का प्यार
विज्ञापन


कलक्टर ने आरोप लगाया कि गांव छपौरा में अवधेश की पत्नी जूली, सास मीना देवी, ससुर गंगाराम, अजय कुमार, अमित कुमार, अर्चना और वर्षा ने मिलकर अवधेश कुमार की हत्या कर दी। शव छपौरा से तीन सौ मीटर दूर एक कच्ची सड़क पर डाल दिया।

ससुरालवालों से चल रही थी रंजिश 
शनिवार सुबह शव मिलने पर पसगवां थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कल्क्टर ने बताया कि अवधेश की ससुराल वालों से रंजिश चल रही थी। पुलिस ने कलक्टर की तहरीर पर पत्नी समेत सात आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

सीओ अरूण कुमार सिंह ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में हुई हत्या
सीओ मोहम्मदी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि जुलाई 2024 को अवधेश कुमार ने गंगाराम के भाई मेवाराम को ईंट मारकर घायल कर दिया था। इसमें अवधेश कुमार के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। मेवाराम की मौत के बाद मुकदमे को हत्या के आरोप में तरमीम कर दिया गया है। हत्या के मामले में अवधेश पांच माह पूर्व जेल से छूटकर आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें