फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एक पेड़ मां के नाम 2.0’ में खीरी प्रदेश में पांचवें स्थान पर

Thu, 25 Sep 2025 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पर्यावरण संरक्षण को समर्पित ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ कार्यक्रम में खीरी ने प्रदेश स्तर पर पांचवां स्थान हासिल किया है। कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी मां के साथ मिलकर पौधरोपण करना था और उसकी फोटो पोर्टल (https://ecoclubs.education.gov.in) पर अपलोड करनी थी। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और सामाजिक सहभागिता की भावना विकसित करना है।
विज्ञापन


जिले की अब तक की रैंकिंग संतोषजनक रही है, लेकिन कई विद्यालयों ने अपेक्षित गतिविधियां पूरी नहीं कीं। कुछ स्कूलों ने बच्चों द्वारा लगाए गए पौधों की फोटो अपलोड नहीं की, जिससे जिले की प्रगति प्रभावित हुई। इस पर डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र ने नाराजगी जताते हुए सभी विकास खंडों को निर्देशित किया है कि शीघ्र अपने-अपने विद्यालयों से फोटो अपलोड कराएं, ताकि खीरी जिले की रैंकिंग और बेहतर हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें