जिला मलेरिया अधिकारी के निरीक्षण में हुआ खुलासा
अस्पताल में रखे कूलरों में मिले मलेरिया मच्छर के लार्वा
जिले में डेंगू के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। डेंगू सहित मच्छर जनित अन्य रोगों की रोकथाम के लिए सीएमओ ने जिला मलेरिया अधिकारी को शहर के अस्पतालों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। मलेरिया विभाग की टीम को शहर के पांच अस्पतालों में मलेरिया फैलाने वाले मच्छर के लार्वा मिलने का दावा किया है।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.एसके सिंह ने बताया कि अभियान चलाकर शहर के कई निजी अस्पतालों में लार्वा खोजी अभियान चलाया गया, जिसमें शहर के ओम अस्पताल, रघुनाथ अस्पताल, धनवंतरि अस्पताल, सृजन अस्पताल एवं लाइफ लाइन अस्पताल में डॉक्टर और मरीजों के कक्ष में रखे कूलरों की पड़ताल करने पर उसमें में मलेरिया फैलाने वाले मच्छर के लार्वा मिले। उन्होंने बताया इस दौरान टीम जब आरसी सिंह के अस्पताल पहुंची तो उन्होंने निरीक्षण कराने से ही मना कर दिया।
इन अस्पतालों में मिले लार्वा
1. ओम अस्पताल
2. रघुनाथ अस्पताल
3. धनवंतरि चिकित्सालय
4. सजृन अस्पताल
5. लाइफ लाइन अस्पताल
शासन ने मच्छरों की रोकथाम के लिए रविवार को ड्राई डे मनाने के निर्देश दिए हैं, जिससे मच्छरों की रोकथाम हो सके, लेकिन अस्पतालों में लार्वा मिलना बेहद चिंताजनक है। जिन अस्पतालों में लार्वा मिले हैं उनके खिलाफ शासन को लिखा जाएगा।
डॉ.जावेद अहमद सीएमओ