फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शिकायत निस्तारण में लापरवाही की वजह से होती हैं बड़ी घटनाएं

विज्ञापन
सुरेश चंद्र वर्मा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नाली, खड़ंजा, जमीन आदि मामलों की शिकायत पर निस्तारण में लापरवाही बरती जा रही है। यह लापरवाही कभी-कभी बड़ा रूप ले लेती है। 10 दिन पहले शहर से सटे गांव सलेमपुर कोन में नाली विवाद में एक महिला की हत्या हो गई थी। उसी गांव में उसी तरह का एक और विवाद उभर रहा है, जिसमें लापरवाही बरती जा रही है। एक पक्ष ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सलेमपुर कोन निवासी सुरेश चंद्र वर्मा ने बताया कि तीन भाइयों के पैतृक मकान पास-पास है, लेकिन पानी निकास के लिए नाली नहीं है। नाली न होने से रोजमर्रा का पानी बोरवेल में डाला जा रहा है, लेकिन घर का अन्य मिट्टी युक्त व बरसाती पानी बोरवेल में नहीं डाला जा सकता है। पानी निकास के लिए वह घर के सामने से निकली सड़क किनारे नाली निर्माण कराना चाहते है, लेकिन पड़ोसी निर्माण नहीं कराने दे रहे।
जबकि 60 फुट कि दूरी पर सरकारी नाली है। इसको लेकर आए दिन विवाद होता है। पिछले दिनों आरोपियों ने उनको व परिवार के सदस्यों को बुरी तरह पीटा है। सीसीटीवी कैमरा में घटना कैद भी हुई है। पुलिस से कई शिकायत कर चुके हैं, लेकिन पुलिस उल्टा उनको ही धमकाती है। बताया पूरे गांव में सड़क किनारे नाली है, लेकिन उसके घर के सामने आज तक नाली का निर्माण नहीं कराया।
विज्ञापन


64 में सात शिकायत का निस्तारण
सदर तहसील में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। डीएम दोपहर साढ़े 12 बजे तहसील पहुंची। जब वह तहसील पहुंचीं तो फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। 64 में मात्र सात शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। डीएम के समक्ष राजस्व की 25, पुलिस की 16, विकास विभाग की सात, नगर निकाय की छह, पूर्ति निरीक्षक की चार, विद्युत की पांच, कृषि की दो शिकायतें पहुंची।

नहीं मिला मानदेय का पैसा
तालाब और रास्ता निर्माण के लिए मनरेगा के तहत 20 दिनों तक काम किया था, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं दिया गया। प्रधान से लेकर जिम्मेदारों तक गुहार लगाई, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई।
-इरफान, अग्गरखुर्द
-
बिना नक्शा बनवा लिया चार मंजिला मकान
मकान के आगे चार मंजिला मकान बना है। यह मकान बिना नक्शा बनाया गया। इस संबंध में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अफसर मुझसे ही मकान का नक्शा मांग रहे हैं। अफसरों को इस पर गंभीरता दिखानी चाहिए।
-सरोज रस्तोगी, मोहल्ला राजगढ़
-
जमीन पर कब्जा दिलाने की गुहार
गांव में 0.315 हेक्टर जमीन मेरे नाम दर्ज है, जिस पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। अपनी जमीन पाने के लिए मैं काफी समय से अफसरों के चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मैं काफी परेशान हूं।
विज्ञापन

रामधान, सिरैंचा

सुरेश चंद्र वर्मा।- फोटो : संवाद

सुरेश चंद्र वर्मा।- फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें