फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: महाशिवरात्रि से पहले निर्माणाधीन कॉरिडोर का मुख्य द्वार खुला

Thu, 12 Feb 2026 02:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला के निर्माणाधीन कॉरिडोर में मुख्य द्वार से शिव मंदिर जाते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। शिवनगरी छोटी काशी में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। निर्माणाधीन कॉरिडोर का मुख्य द्वार श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि 15 फरवरी को है, लेकिन अभी से मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। कॉरिडोर निर्माण कार्य के बीच इस बार करीब एक लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर कार्यदायी संस्था, नगर पालिका परिषद और तहसील प्रशासन के अधिकारी व्यवस्थाओं में जुटे हैं।
पौराणिक शिव मंदिर तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर बैरिकेडिंग कराई जा रही है। तीर्थ पथ और अन्य मार्गों को समतल कराया जा रहा है। नगर पालिका ने सफाईकर्मियों का अतिरिक्त दल लगाया है। पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने बताया कि महाशिवरात्रि से पूर्व सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारें बनाई जाएंगी। मुख्य मार्ग पर मैट बिछाई जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं के पैरों में कंकड़ न चुभें।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के लिए दिया नोटिस
शिव बरात के मुख्य मार्गों पर पटरी दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया है। सीओ रमेश कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस ने दुकानदारों को दो दिन का समय दिया है, ताकि महाशिवरात्रि की शाम निकलने वाली शिव बारात के दौरान किसी प्रकार की बाधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें