फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अवध प्रांत में तीसरा स्थान पाने पर राम प्रताप सिंह को छात्रवृत्ति

Thu, 12 Feb 2026 02:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। सरस्वती विद्या मंदिर मैगलगंज के मेधावी छात्र राम प्रताप सिंह को अवध प्रांत स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार वाजपेयी ने उन्हें प्रांत की ओर से प्रदत्त छात्रवृत्ति का चेक प्रदान किया।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार प्रतिवर्ष कक्षा पांच और आठ के मेधावी विद्यार्थियों के लिए सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा” आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को छात्रवृत्ति स्वरूप धनराशि दी जाती है। गत सत्र में आयोजित परीक्षा में राम प्रताप सिंह ने अवध प्रांत में तीसरा स्थान हासिल किया था। सम्मान समारोह में राम प्रताप सिंह के माता-पिता भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें