फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तीन-चार को निरस्त रहेगी मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। मैलानी-गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों को तीन और चार मार्च को परेशानियां उठानी होंगी। गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस तीन और मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस चार मार्च को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

लखनऊ मंडल के गोंडा-बुढ़वल खंड पर तीसरी लाइन निर्माण के लिए गोंडा कचहरी और करनैलगंज स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस कारण रेल प्रशासन ने ट्रेन नंबर 15009 गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस का संचालन तीन मार्च को और ट्रेन नंबर 15010 मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस का संचालन चार मार्च को निरस्त किया है। संवाद

चार मार्च को मैलानी नहीं पहुंचेगी गोरखपुर एक्सप्रेस
गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस गोरखपुर से रात दस बजकर बीस मिनट पर छूटती है और अगले दिन मैलानी पहुंचती है। लिहाजा दो मार्च को गोरखपुर से चलने वाली ट्रेन तीन को मैलानी पहुंचेगी और यहां से वापस गोरखपुर भी जाएगी। जबकि चार मार्च को यह ट्रेन मैलानी नहीं पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें