फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 12 घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बिजली विभाग के अफसरों की लापरवाही से शनिवार को आधे शहर में 12 घंटे से ज्यादा देर तक बिजली गुल रही। 12 मोहल्ले के लोग बिजली और पानी न मिलने से परेशान रहे। बिजली निगम के अफसर और तकनीकी टीम पूरे दिन फॉल्ट ढूंढने में लगी रही। देर शाम तक बिजली बहाल नहीं हो सकी। उधर, एक्सईएन के फोन न उठाने से लोगों में नाराजगी देखी गई।
विज्ञापन

राजापुर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट वजह से नई बस्ती पावर हाउस से जुड़े कलक्ट्रेट बिजली घर के सभी फीडरों की सप्लाई शुक्रवार रात से ही गुल रही, जो शनिवार को पूरे दिन नहीं आई। शनिवार सुबह जब मोहल्ला सुआगाड़ा, हिदायतनगर, प्यारेपुर, नौरंगाबाद, शाहपुरगेट, आफीसर्स कालोनी, आवास विकास, काशीराम कालोनी, राजापुर, देवआपुर, सलेमपुर आदि मोहल्लों के लोग जब सुबह उठे तो उनको बिजली नहीं मिली। बारिश हो रही थी, ऐसे में लोगों ने सोचा कि बारिश बंद होने पर बिजली आ जाएगी, लेकिन इंतजार करते-करते पूरा दिन गुजर गया। सुबह के समय बिजली न मिलने से लोगों के घरों में पानी खत्म हो गया। ऐसे में लोगों को खासा दिक्कतों से सामना करना पड़ा। नई बस्ती बिजली घर क्षेत्र के मोहल्ला बहादुर नगर, राजापुर, नई बस्ती, शमशेर नगर, नगर पालिका आदि मोहल्लों में सुबह नौ बजे सप्लाई बाधित हो गई, जो पूरे दिन नहीं आई।

पूरे दिन आती-जाती रही सप्लाई
गढ़ी पावर हाउस क्षेत्र में मोहल्ला मेला मैदान, अर्जुनपुरवा, सेठघाट, निर्मलनगर, हाथीपुर, गढ़ी, पलिया बस अड्डा, शास्त्री नगर, कपूरथला, इमलीचौराहा, मिश्राना आदि क्षेत्र में सुबह के समय करीब दो से ढाई घ्ंटे बिजली सप्लाई बाधित रही। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे सप्लाई आ गई थी, लेकिन बीच-बीच में सप्लाई आती-जाती रही। कस्बा खीरी में भी दिक्कतें रहीं।
विज्ञापन

-
उपभोक्ताओं में आक्रोश
शनिवार को पूरे दिन सप्लाई न मिलने से बिजली निगम के प्रति उपभोक्ताओं में खासा आक्रोश देखने को मिला। उपभोक्ताओं ने कहा कि बिजली कब तक आएगी, इसके बारे में बताने वाला कोई नहीं है। कई बार बिजली निगम के कर्मचारियों को फोन किया, लेकिन उनके फोन नहीं उठे। किसी ने उठाया भी तो वजह नहीं बताई।
-
सरकारी दफ्तरों में ठप रहे काम-काज
शहर की बिजली व्यवस्था लड़खड़ाने से कई सरकारी विभागों के कामकाज ठप हो गए। विकास भवन में बिजली न आने की वजह से काम प्रभावित रहा। बीएसए और डीआईओएस कार्यालय में भी लाइट न आने से काम प्रभावित रहा। पूरे दिन सप्लाई न मिलने की वजह से कई जगह जनरेटर चलाने पड़े। इधर, बिजली के अभाव में रजिस्ट्री ऑफिस के सभी कार्य बाधित रहे। जनरेटर भी खराब होने से काम-काज ठप रहा।
-
छाउछ के फीडर नंबर तीन में नहीं आई बत्ती
छाउछ क्षेत्र में भले ही कोई फॉल्ट नहीं रहा, लेकिन फीडर नंबर तीन की सप्लाई पूरे दिन बाधित रही। किस वजह से कटौती रही, इसकी जानकारी उपभोक्ताओं को नहीं दी। कई उपभोक्ताओं ने जेई को फोन कर कारण जाना लेकिन फोन ही नहीं उठा। उपभोक्ताओं के मुताबिक सुबह पौने सात बजे बिजली चली गई थी, जो दोपहर बाद भी नहीं आई।


नई बस्ती पावर हाउस के राजापुर में खीरी क्रॉसिंग के पास अंडर ग्राउंड केबिल में फॉल्ट था। फॉल्ट खोजने के लिए पूरे दिन कर्मचारी जुट रहे। इस फॉल्ट की वजह से कलक्ट्रेट बिजली घर के फीडरों की सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन

-शैलेंद्र कुमार, एक्सईएन बिजली विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें