फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैलानी में चार साल बाद रामलीला शुरू

Sun, 06 Dec 2015 11:27 PM IST
मैलानी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता यादव, सपा नेता नरेश यादव और मेला कमेटी अध्यक्ष भूप सिंह यादव ने गणेश पूजा कर रामलीला मेला का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

रामलीला में पहले दिन नारद मोह का मंचन किया गया। चार वर्षों से ठप चल रही रामलीला नगर पंचायत अनीता यादव, उनके पति सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेश यादव की पहल पर फिर शुरू हुई। शनिवार को रात आठ बजे रामलीला का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर कमेटी के करनवीर वालिया, दीपक कश्यप, मुकेश अग्रवंशी, नगर पंचायत सदस्य बाबूराम, प्रीतपाल सिंह पाली, मनोज कुमार, धीरेंद्र वर्मा, भाजपा नेता आनंद मौर्या, धर्मेंद शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद सपा नेता नरेश यादव ने कहा कि किन्हीं कारणों से चार साल रामलीला नहीं हो सकी, लेकिन इस बार भव्य आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

रामलीला के दौरान राम बारात भी निकलेगी और रावण दहन भी होगा। मेले में झूले, मौत का कुंआ आदि मनोरंजन के साधन भी होंगे और दुकानें भी लगाई जाएंगीं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रामलीला मेले का आनंद उठाने की अपील की। रामलीला में कलाकारों ने पहले दिन नारद मोह का आकर्षक मंचन किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें