फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असहिष्णुता के खिलाफ वामपंथी दलों का प्रदर्शन

Sun, 06 Dec 2015 11:26 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
वामपंथी दलों के असहिष्णुता के खिलाफ एक से छह दिसंबर तक चले अभियान का रविवार को समापन हो गया। इस मौके पर वामपंथी दलों ने संयुक्त रूप से धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। लखीमपुर में यह धरना प्रदर्शन विलोबी मेमोरियल हाल के मैदान में हुआ। इसमें कहा गया पूरे देश में असहिष्णुता और अराजकता का माहौल बन गया है जो देश की एकता और अखंडता के लिए घातक है।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए भाकपा माले की केंद्रीय कमेटी सदस्य कृष्णा अधिकारी ने कहा कि आज पूरे देश में असहिष्णुता का माहौल बना दिया गया है। प्रखर कन्नड़ लेखक कुलकर्णी और वामपंथी नेता, बुद्विजीवी पानसरे की हत्या कर दी गई। प्रगतिशील लेखक कलाकारों की अभिव्यक्ति की आजादी का गला घोटा जा रहा है। अल्पसंख्यकों की हत्या की जा रही हैै। पूरे देश में अराजकता का माहौल बनाया जा रहा है। कृष्णा अधिकारी ने कहा कि वामपंथी ताकतें मिलकर इस हमले का मुहंतोड़ जवाब देंगी।
धरने को सीपीएम ने वरिष्ठ नेता बालेश्वर यादव ने कहा कि हिटलरशाही हिंदुस्तान में नहीं चलने वाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता सांप्रदायिक साजिश रच रहे हैं। भारत की धर्म निरपेक्ष जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। किसान नेता कमलेश राय ने कहा कि भाजपा सांप्रदायिकता की आड़ में किसानों की समस्याओं पर पर्दा डालना चाहती है। उन्होंने कहा कि कि मोहन भागवत का बयान दरअसल उत्तर प्रदेश की चुनावी तैयारी है। उत्तर प्रदेश को सांप्रदायिकता की आग में झोंक कर भाजपा चुनाव जीतने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने को जिला कमेटी सदस्य राजेंद्र वर्मा बिकाऊ, जीपी राम, बीडी सिंह, विनोद रस्तोगी आदि ने संबोधित किया। संचालन श्रीनाथ ने किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें