फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैलानी-बहराइच आज, बहराइच-मैलानी पैसेंजर कल से चलेगी

विज्ञापन
बहराइच जाने के लिए खड़ी मीटर गेज की ट्रेन।
विज्ञापन
क्षेत्र में आई बाढ़ के कारण मैलानी-बहराइच रेलखंड पर बीते डेढ़ माह से बंद है ट्रेनों का आवागमन
विज्ञापन

मैलानी। क्षेत्र में आई बाढ़ के कारण मैलानी-बहराइच रेलखंड पर लगभग डेढ़ माह से बंद ट्रेनों का आवागमन 11 दिसंबर से शुरू हो जाएगा। इससे इस रूट पर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिल सकेगी।
मीटरगेज के मैलानी-बहराइच खंड के भीरा और पलिया कलां स्टेशनों के बीच शारदा नदी के बाढ़ के पानी ने दो जगहों पर जबर्दस्त कटान किया था, जिससे लगभग डेढ़ सौ मीटर रेलवे ट्रैक का रेल मैटीरियल पानी में बह गया था। दोनों ही जगहों पर रेल पटरी पानी में झूलती नजर आ रही थी। इस कारण बीस अक्तूबर से मैलानी-बहराइच खंड पर ट्रेनों का आवागमन बंद चल रहा था। तभी से रेलकर्मी ट्रैक के अनुरक्षण कार्य में लगे हुए थे। कार्य पूरा होने के बाद सात अक्तूबर को भीरा-पलिया के बीच एक पॉवर में दो बोगी अटैच कर ट्रैक का ट्रॉयल भी किया गया था, लेकिन कुछ कार्य शेष रह गया था। शेष कार्य पूरा होने के बाद अब 11 दिसंबर से इस रूट पर ट्रेनों का संचालन पुन: शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

एनई रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी लखनऊ महेश गुप्ता ने बताया कि ट्रेन नंबर 05362 मैलानी-बहराइच 11 दिसंबर से और ट्रेन नंबर 05361 बहराइच-मैलानी पैसेंजर 12 दिसंबर से पूर्व निर्धारित समय से चलेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 05357 और 05358 नेपालगंज रोड-बहराइच-नेपालगंज रोड 12 दिसंबर से पूर्व निर्धारित समय से संचालित होंगी।
बस की यात्रा से मिलेगी मुक्ति : रजनीश
पलिया में वाणिज्य कर में अधिवक्ता मेन मार्केट निवासी रजनीश अवस्थी का अक्सर पलिया आना-जाना होता है। बोले, ट्रेनें बंद होने से बस से परेशानी भरा और असुरक्षित सफर करते थे। अब ट्रेन चलने से पलिया आवागमन का सफर सुरक्षित और बेहतर हो जाएगा।
सस्ता और सुरक्षित होगा ट्रेन का सफर
दामोदरपुर निवासी गनी मोहम्मद ने कहा कि डेढ़ माह से अधिक समय से बहराइच की ट्रेनें बंद होने से आमजन को बस से यात्रा करनी पड़ती थी, जोकि महंगी होने के साथ ही खतरनाक है। अब ट्रेन चलने से लोगों को सस्ता और सुरक्षित सफर फिर से करने को मिलेगा।
ट्रेन चलने से बढ़ेगी दुकानदारी : राम नरेश
स्टेशन चौराहा के पास मूंगफली, गजक आदि का ठेला लगाने वाले राम नरेश सक्सेना ने कहा कि बहराइच की ट्रेन चलने से यात्रियों को आवागमन में सुविधा होने के साथ ही ट्रेनों से आने-जाने वाले यात्रियों से मूंगफली, फल, होटल आदि दुकानदारों की बिक्री बढ़ेगी।
बहराइच तक का सफर फिर होगा आसान : राजेश शर्मा
व्यापारी नेता राजेश शर्मा ने बताया कि पलिया से आगे जाने वालों को बेहद परेशानी होती थी, क्योंकि यहां से सीधे बहराइच जाने के लिए बस की कोई सुविधा नहीं है। अब फिर से इस रूट की ट्रेनें चलने से सुविधाजनक और सस्ती यात्रा हो सकेगी।
एनई रेलवे के जीएम के दौरे  को लेकर तेज हुईं तैयारियां
मैलानी। एनई रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी के 22 दिसंबर को प्रस्तावित दौरे को लेकर स्थानीय रेलवे प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मंडलीय अफसर यहां का दौरा कर मातहतों को अपने विभागों को काम चाक चौबंद करने के दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
जीएम विनय कुमार त्रिपाठी 22 दिसंबर को मैलानी-सीतापुर-ऐशबाग 194 किलोमीटर लंबे रेलखंड का वार्षिक निरीक्षण करेंगे। जीएम के निरीक्षण को देखते हुए सीएमएस, सीनियर डीएसटीई, सीनियर डीसीएम सहित अन्य मंडलीय अफसरों का यहां आने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

मंडलीय अफसर निरीक्षण से पहले ही अपने-अपने विभागों के कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं, ताकि निरीक्षण के दौरान जीएम को कहीं कोई खामी न मिले। खबर है कि डीआरएम डॉ. मोनिका अग्निहोत्री भी जीएम के दौरे से पहले यहां का दौरा कर तैयारियों का जायजा लेंगी। उधर, रेलवे स्टेशन के पीछे बाल उद्यान के भी दिन बहुर आए हैं। उजाड़ पार्क में रंग रोगन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें