फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 14 से 18 मार्च तक बंद रहेगा मैगलगंज रेलवे क्रॉसिंग

Thu, 12 Mar 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। मैगलगंज और नेरी रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या 28/सी (मैगलगंज) को मरम्मत कार्य के चलते चार दिनों के लिए बंद किया जाएगा। रेलवे विभाग के अनुसार, यह गेट 14 से 18 मार्च तक प्रतिदिन सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक सड़क यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि गेट पर ट्रैक मरम्मत का कार्य किया जाना है। रेल संचालन को सुरक्षित बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।
रेलवे विभाग ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस से सहयोग की अपील की है, ताकि मरम्मत कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। वैकल्पिक मार्ग के रूप में वाहन चालक गुड़िया खेड़ा (गेट संख्या LHS-25), खखरा (गेट संख्या LHS-29) और जमुनिया (गेट संख्या 26/सी) मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। छोटे वाहन पुलिया नंबर 34 से होकर भी निकल सकते हैं।
विज्ञापन

रेलवे के वरिष्ठ खंड अभियंता (रेल पथ) सीतापुर सिटी अजय कुमार ने क्षेत्र के लोगों से निर्धारित अवधि में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें