फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा संचालक ने शिक्षिका से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
madrasa manager raped a girl
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पुलिस चौकी शारदानगर क्षेत्र में एक मदरसा संचालक ने युवती से दुष्कर्म किया। घटना किसी से बताने पर जान से मार देने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मदरसा संचालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

शनिवार को पीड़िता अपने माता-पिता के साथ सदर कोतवाली पहुंची। उसने प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील कुमार सिंह को बताया कि वह घर से डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित एक मदरसे में उर्दू और अरबी पढ़ाती थी। इधर कई दिनों से मदरसा संचालक की नीयत उसके प्रति ठीक नहीं थी। इसकी जानकारी उसने अपने माता-पिता को दी और मदरसा पढ़ाने जाना बंद कर दिया। मदरसा संचालक दो-तीन बार बुलाने आया, लेकिन उसने पढ़ाने से साफ इनकार कर दिया। 15 सितंबर की रात मदरसा संचालक ने मोबाइल पर कॉल की। कहा कि वह घर के बाहर खड़ा है, उससे मिलना चाहता है। इनकार करते हुए उसने घर पर आकर बात करने को कहा। युवती के मुताबिक इस पर आरोपी ने कहा कि वह अपनी पत्नी को भी साथ लाया है। भरोसे में आकर वह घर से बाहर निकली। आरोप है कि आरोपी ने उसे दबोच लिया और खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई की, जिससे कपड़े फट गए। शरीर पर भी चोटें आईं। दुष्कर्म के बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। वह काफी डर गई। तीन-चार दिन बाद उसने पूरी घटना अपनी बड़ी बहन को बताई। समाज में बदनामी के डर से उसने पिता को कोई जानकारी नहीं दी। शनिवार को जब पिता को जानकारी हुई तो वह पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी मदरसा संचालक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें