फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड : 108 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Tue, 10 Feb 2026 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
परीक्षा देते परीक्षार्थी-स्रोत विभाग - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मदरसा बोर्ड की परीक्षा सोमवार से शुरू हुईं। पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान 588 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 108 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कारणों से परीक्षा नहीं दी। मदरसा बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 696 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मुंशी–मौलवी (सेकंडरी) और आलिम (सीनियर सेकंडरी) की परीक्षाएं अगले पांच दिनों तक आयोजित की जाएंगी। इसके लिए जिले में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 14 फरवरी तक चलेगी।
उन्होंने बताया कि परीक्षा में 366 बालक और 330 बालिकाएं पंजीकृत हैं। परीक्षाएं सीसी कैमरों की निगरानी में कराई जा रही हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। मुंशी–मौलवी (सेकंडरी) की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 8 से 11 बजे तक, जबकि आलिम (सीनियर सेकंडरी) की परीक्षा द्वितीय पाली में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
1- आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शास्त्रीनगर, लखीमपुर
2- टीकेज पब्लिक इंटर कॉलेज, गोला
3- सीताराम मनवार पब्लिक इंटर कॉलेज, धौरहरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें