फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मधुमिता की बहन निधि के घर पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मिश्राना निवासी मधुमिता शुक्ला की छोटी बहन निधि शुक्ला के घर पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। बताया गया कि जोरदार धमाके की आवाज से निधि समेत अन्य घरों के लोग घबरा गए। ड्यूटी पर तैनात गनर ने तत्काल इस बात की जानकारी डायल-112 को दी। कोतवाली पुलिस के अलावा फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उधर, निधि शुक्ला ने आरोप लगाया कि मधुमिता हत्याकांड में रिहा हुए पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी का इस हमले के पीछे हाथ है।
विज्ञापन

घटना सोमवार तड़के तीन बजे की बताई जा रही है। निधि शुक्ला ने बताया कि जब घर से सभी सदस्य गहरी नींद में थे। तेज धमाके की आवाज सुनकर सभी की नींद उड़ गई। हमला होने के डर से निधि के गनर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की। पुलिस को छानबीन के दौरान घर के पास 315 बोर का कारतूस भी मिला। आशंका है कि इसी तमंचे से फायर किया गया था। निधि ने बड़ी बहन मधुमिता हत्याकांड में शामिल अमरमणि त्रिपाठी पर हमला कराने का आरोप लगाया है।
निधि ने कहा कि जब से अमरमणि त्रिपाठी रिहा होकर जेल से बाहर आए है, तभी से हम लोगों को धमकियां मिल रही हैं। बता दें कि करीब 20 साल पहले कवयित्री मधुमिता शुक्ला की हत्या हो गई थी। इस मामले में जांच के बाद सीबीआई ने अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि त्रिपाठी को दोषी पाया था। मामले की अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। कई बार के ट्रायल और सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन

हाल ही में 24 अगस्त 2023 को अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी को रिहा किया गया था। निधि शुक्ला का आरोप है कि अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी जेल से बचने के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के प्राइवेट वार्ड में भर्ती होकर कोर्ट को गुमराह कर रहे थे। इसको लेकर निधि शुक्ला ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। शहर कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें