फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरमणि त्रिपाठी की रिहाई: मधुमिता शुक्ला की बहन निधि ने जताया खतरा, बोली- मेरी लोकेशन ट्रेस कर रहे अफसर

Mon, 28 Aug 2023 08:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला ने कहा कि उनकी लोकेशन लगातार ट्रेस की जा रही है। अधिकारी भी कॉल करके दबाव बना रहे है। उन्होंने बताया कि वह अधिकारियों के कॉल रिकॉर्ड सुप्रीम कोर्ट में देंगी।
विज्ञापन
मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरमणि त्रिपाठी की रिहाई के बाद कवयित्री मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि उनकी लोकेशन लगातार ट्रेस की जा रही है। कई अधिकारी और अनजान लोग उन्हें फोन करके पता कर रहे हैं कि वे कहां हैं।

विज्ञापन


निधि शुक्ला ने रिहा होने के बाद भी अमर मणि त्रिपाठी के घर न आने पर सवाल उठाए हैं। आशंका जताई है कि अमरमणि त्रिपाठी बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर 15, 16 में रहकर कोई नई साजिश रच रहे हैं। 

अफसरों पर लगाया मदद करने का आरोप 

उन्होंने यह भी कहा कि अमरमणि मेडिकल कॉलेज में रहकर अपनी बीमारी संबंधी कागज तैयार करने में लगे हैं, ताकि सुप्रीम कोर्ट में अपनी बीमारी का सबूत दे सकें। प्रदेश के कई वरिष्ठ अधिकारी इस काम में अमरमणि की मदद कर रहे है।

निधि शुक्ला ने कहा कि उनकी लोकेशन लगातार ट्रेस की जा रही है। अधिकारी भी कॉल करके दबाव बना रहे है। उन्होंने बताया कि वह अधिकारियों के कॉल रिकॉर्ड सुप्रीम कोर्ट में देंगी। उन्होंने कहा कि अमरमणि त्रिपाठी अब तक पूरी सजा में सिर्फ डेढ़ दो साल ही जेल में रहे हैं। बाकी समय अस्पताल में ही बिताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मधुमिता शुक्ला हत्याकांड

करीब बीस साल पहले कवियत्री मधुमिता शुक्ला की हत्या हुई थी। मामले की जांच सीबीआई ने की थी जिसमें सीबीआई ने अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि त्रिपाठी को दोषी पाते हुए अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। बाद में यह मुकदमा देहरादून स्थानांतरित कर दिया गया। कोर्ट ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। अमरमणि त्रिपाठी और मधुमणि त्रिपाठी 20 वर्ष एक माह और 20 दिन से जेल में हैं। बीते दिनों उनकी रिहाई का आदेश जारी किया जा चुका है। हालांकि अमरमणि और उनकी पत्नी अभी भी मेडिकल कॉलेज में ही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें