फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दलगंजन पुरवा को हराकर मडेरा की टीम फाइनल में

Sun, 29 Jun 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मैन ऑफ़ द मैच रहे खिलाड़ी तरुण को पुरस्कार देते आयोजक जेके राज। संवाद
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नीमगांव में खेले जा रहे लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दलगंजन पुरवा और मडेरा की टीम के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला खेला गया। इसमें मडेरा ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

मडेरा ने टॉस जीतकर दलगंजन पुरवा की टीम को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। पहले बैटिंग करते हुए दलगंजन पुरवा की टीम ने 158 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मडेरा की टीम ने 11 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाकर जीत हासिल की।

मडेरा की टीम से मैन ऑफ द मैच रहे तरुण ने 72 रन की बेहद शानदार पारी खेलकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। खिलाड़ी तरुण को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जेके राज ने दिया। इस मौके पर विराट राज, आशुतोष, रामू पांडे, बबलू, मोबिन समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे। आयोजक जेके राज ने बताया कि बारिश के चलते दूसरा सेमीफाइनल मैच नहीं हो सका, इसलिए सोमवार को खेले जाने वाला फाइनल मैच स्थगित कर दिया गया है, जो बाद में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें