फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो नशे की लत बना रही कैंसर का रोगी

Wed, 04 Feb 2015 05:57 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जानलेवा बीमारियों में शुमार कैंसर रोगियों की तादाद जिले में भी कम नहीं है। जिले में कैंसर रोगियों के इलाज की सुविधा न होने के कारण लोगों को लखनऊ या कानपुर जाना पड़ता है। आमतौर पर नशाखोरी से कैंसर की आशंका ज्यादा रहती हैं। इसके अलावा अन्य कारणों से भी कैंसर होता है।
विज्ञापन

गेट-वे-ऑफ तराई में तंबाकू से कैंसर होने के मामले सबसे ज्यादा हैं। तंबाकू खाने वाले माउथ कैंसर के शिकार हो रहे हैं। जिले में कैंसर रोगियों के जांच या इलाज की सुविधा न होने से यहां कोई आंकड़े भी मौजूद नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की माने तो प्रतिमाह औसतन पांच लोगों में कैंसर के लक्षण पाए जाते हैं। इसके अलावा सिगरेट और बीड़ी पीने वालों में छाती, मुंह, गले और मूत्राशय में कैंसर होने के मामले सामने आए हैं। वहीं महिलाओं में ब्रेस्ट और बच्चेदानी में कैंसर के मामले मिले हैं।
सीएमओ डॉ. वीएस चौहान ने बताया कि अगर कैंसर की जद में आने वालों रोगियों को समय रहते जानकारी हो जाती है, तो बेहतर इलाज से जान बचाई जा सकती है। जिले में कैंसर की जांच यूनिट खोलने का प्रस्ताव है, लेकिन तकनीकी कारणों के चलते अभी संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

तंबाकू छोड़ने के लिए कर रहे प्रेरित
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीबी राम ने बताया कि जागरूकता की कमी से भी लोगों को समय रहते कैंसर की जानकारी नहीं हो पाती है। लोगों को जागरूक करने के साथ ही तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए समय-समय पर कार्यशालाएं होती हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें