फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल मालिक और गन्ना आयुक्त का पुतला बनाकर बनाया बंधक

विज्ञापन
पलिया मिल परिसर में प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
प्रदर्शन के तीसरे दिन फंदे से लटकाकर किसान का भी पुतला टांगा
विज्ञापन

एक स्वर में बकाया भुगतान की मांग, लगाए मुर्दाबाद के नारे
पलियाकलां। पलिया चीनी मिल में बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को किसानों ने मिल में ही नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। साथ ही गन्ना आयुक्त और मिल मालिक का पुतला बनाकर उसे बंधक बनाया। धरने पर बैठे सभी किसानों ने एक स्वर में बकाया गन्ना भुगतान देने और नए सत्र का 14 दिन में भुगतान होने की बात कहते हुए मिल प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
रविवार को गन्ना समिति में ताला डालने के बाद से ही किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान को लेकर चीनी मिल के गेट नंबर दो पर ताला डालकर धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था, जिसके बाद से किसानों का धरना मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। किसानों का कहना है कि मिल प्रशासन दोनों कान बंद किए हुए है, किसान अपने हक का पैसा मांग रहा है और जब तक बकाया भुगतान मिल नहीं करती है तब तक किसान धरने पर ही बैठे रहेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों ने गन्ना आयुक्त और मिल मालिक का पुतला भी बनाया, जिनके हाथों में रस्सी बंधी थी और इन रस्सियों का दूसरा सिरा एक किसान के पुतले की गर्दन में बांधा गया था। किसानों ने कहा कि इस तरह से मिल मालिक व गन्ना आयुक्त किसानों को भुगतान न देकर फंदे पर लटकने को मजबूर करते हैं, लेकिन किसान भी कमजोर नहीं हैं। अपने हक के लिए बराबर लड़ते रहेंगे।
नगर व्यापार मंडल ने भी किया समर्थन
किसानों द्वारा बकाया भुगतान को लेकर किए जा रहे आंदोलन का समर्थन नगर व्यापार मंडल ने भी किया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष समेत पदाधिकारियों ने धरनास्थल पर पहुंचकर व्यापारियों की तरफ से किसानों को समर्थन दिया है। पूर्व विधायक पुत्र संजीव कुमार मिश्र मुन्ना ने भी अपने साथियों के साथ पहुंचकर किसानों के कंधे से कंधा मिलाकर साथ रहने की बात कही है।
चाय-पकौड़ी का चलता रहा लंगर
किसानों की तरफ से धरने पर बैठे किसानों के लिए चाय-पकौड़ी का इंतजाम किया गया था। इसको लेकर बाकायदा तंबू में चाय और पकौड़ी बनाने की व्यवस्था की गई थी। सुबह से ही धरनास्थल पर पहुंचने वाले किसानों को किसान संगठनों के सेवादारों ने चाय-पकौड़ी का नाश्ता कराया।
निघासन में भी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान
निघासन। बजाज चीनी मिल पलिया से जुड़े किसानों का पुराना भुगतान न होने से नाराज किसान पतिया गन्ना क्रय केंद्र पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। किसानों ने नारेबाजी करते हुए भुगतान न मिलने तक धरना जारी रखने का निर्णय लिया है।
किसान उमाकांत, राजेंद्र, शुक्लांबर सुुुकर, अनिल, जगदंबा, रामकिशोर, सुखदेव सिंह आदि ने बताया कि पिछले साल का गन्ना मूल्य भुगतान बकाया है, जिसके चलते वह लोग काफी परेशान हैं। किसानों ने चीनी मिल के खिलाफ नारेबाजी भी की। संवाद
विज्ञापन

भीरा केन सोसायटी पर भी धरने पर बैठे किसान
बिजुआ। पलिया चीनी मिल की तरफ से किसानों का पिछला बकाया गन्ना मूल्य न मिलने पर भीरा केन सोसायटी पर धरने पर बैठे किसानों ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक गन्ना परिषद गुलरिया देवेंद्र यादव को सौंपा। ज्ञापन में बकाया भुगतान व पलिया चीनी मिल से तीन गन्ना सेंटर बलरामपुर समूह की गुलरिया चीनी मिल को हस्तांतरित करने की मांग की। ज्ञापन में सैकड़ों किसानों के हस्ताक्षर हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें