फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव स्वयं बनाता है अपने लिए स्वर्ग-नरक

Thu, 16 Jul 2015 10:52 PM IST
गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोकर्णतीर्थ के निकट नीलकंठ मैदान पर कबीरपंथी संत असंग साहब जी महाराज का सत्संग हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु कृपा प्राप्त की।
विज्ञापन

नीलकंठ मैदान पर हुए सत्संग में व्यापार संगठन के प्रदेश मंत्री वरुण अग्रवाल और डॉ. रवींद्रनाथ वर्मा ने संत असंग साहेब जी का अभिनंदन कर आशीर्वाद लिया। सत्संग का शुभारंभ आयोजक नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल के भजन-‘अनमोल तेरा जीवन यूं ही गवां रहा है’ से हुआ। नीलकंठ मैदान पर भव्य पंडाल में असंग जी महाराज ने गुरु वंदना के साथ सत्संग शुरू किया। उन्होंने कहा कि मानव के जीवन में प्रेम सर्वोपरि है। प्रेम के वश में भगवान भी भक्त के दर स्वयं आते हैं। ईश्वर ने स्वर्ग और नरक की रचना नहीं की है बल्कि मानव ही अपने कर्मों से अपने लिए स्वर्ग और नरक बनाता है। उन्होंने कहा कि जो लोग प्रेम से जीवन जीते हैं उनके लिए दुनियां स्वर्ग होती है और जो लोग द्वेष, क्रोध और ईष्या से जीते हैं उनके लिए दुनिया नरक बन जाती है। मानव हर कदम पर कुछ न कुछ सीखता है। यहां तक कि पशु-पक्षी भी मानव को शिक्षित करते हैं परन्तु मानव अज्ञानतावश भटकता रहता है। उन्होंने भजन- मुस्कराते रहो गुनगुनाते रहो वक्त जीवन का यूं ही निकल जाएगा, के माध्यम से हमेशा प्रसन्नचित रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रवीन कुमार गुप्ता, अरविंद पांडे, आनंद शुक्ला, द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, पिंटू वाजपेयी, बैजनाथ अग्निहोत्री, नानकचंद वर्मा, विजय विक्रम वर्मा, राजेंद्र शुक्ला, सुनील बाजपेयी, राजेश वाजपेयी, विमलेश मिश्र, शैलेंद्र सक्सेना, आलोक तिवारी, संजय सांची, आश्रम प्रभारी प्रवीण कुमार सहित तमाम श्रद्धालु और कारसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें