युवराजदत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग की दूसरी मैरिट सूची और प्रतीक्षा सूची जारी कर दी है। इस सूची के अनुसार 20 से 21 जुलाई के बीच अपना प्रवेश करा सकते हैं। प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थी प्रवेश के लिए 20 और 21 जुलाई को अपराह्न तीन बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उनका प्रवेश सीटों की उपलब्धता और मैरिट के आधार पर 22 जुलाई को किया जाएगा।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का कटआफ 342, छात्रा कटआफ 335, सभी छात्र छात्राओं की प्रतीक्षा सूची 335, छात्रा प्रतीक्षा सूची 328 है। बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्र-छात्रा कटऑफ सूची 339, छात्रा कटऑफ 308, छात्र-छात्रा प्रतीक्षा सूची 337, छात्रा प्रतीक्षा सूची 302, बीएससी गणित प्रथम वर्ष छात्र-छात्रा कटऑफ सूची 380, छात्रा कटऑफ 354, छात्र-छात्रा प्रतीक्षा सूची 377, छात्रा प्रतीक्षा सूची 351, बीएससी बायो प्रथम वर्ष का छात्र-छात्रा कटऑफ 369, छात्रा कटऑफ 354, छात्र-छात्रा प्रतीक्षा सूची 366, छात्रा प्रतीक्षा सूची 346 है।
प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने बताया कि एमए प्रथम वर्ष छात्र-छात्रा कटऑफ 518, छात्रा कटऑफ 511, छात्र-छात्रा प्रतीक्षा सूची 516, छात्रा प्रतीक्षा 510 है। एमए प्रथम वर्ष अंग्रेजी छात्र-छात्रा कटऑफ 519, छात्रा कटऑफ 515, छात्रा प्रतीक्षा सूची 515 है। एमए प्रथम वर्ष इतिहास छात्र-छात्रा कटऑफ 519, छात्र-छात्रा प्रतीक्षा सूची 517, एमए प्रथम वर्ष हिंदी छात्र-छात्रा कटऑफ 517, छात्रा कटऑफ 510, छात्रा प्रतीक्षा सूची 507, एमए प्रथम वर्ष दर्शन शास्त्र छात्र-छात्रा कटऑफ 458, छात्रा कटऑफ 451 है। एमएससी वनस्पति विज्ञान प्रथम वर्ष छात्र-छात्रा कटऑफ 1369 और छात्र-छात्रा प्रतीक्षा सूची 1338 है।
प्राचार्य ने बताया कि काउंसिलिंग का समय सुबह 10 बजे से अपराह्न दो बजे तक और फीस जमा करने का समय सुबह 11 बजे से अपराह्न 03 बजे तक है।