अमीरनगर (खीरी)। रेहरिया में गोला-मोहम्मदी मार्ग पर रविवार को खेल प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें पांच हजार मीटर मैराथन में लखनऊ के पंकज यादव अव्वल रहे। सीतापुर के अभिषेक द्वितीय तथा सीतापुर के ही राजपूत तृतीय स्थान पर रहे।
300 मीटर में बालिका मैराथन में गोला की सृष्टि वर्मा प्रथम, सीतापुर की रुचि श्रीवास्तव द्वितीय और मैगलगंज की सारंगा देवी को तृतीय स्थान मिला। सारंगा देवी, गोला की सोफिया, अंजलि और शीतल वर्मा तथा महोली की वाटिका मिश्रा को मेडल दिया गया। 1500 मीटर दौड़ में बालक में लखनऊ के पंकज यादव प्रथम, महोली के शोभाराम द्वितीय और गोला के अनिल कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सभी विजेताओं को नकद धनराशि के अलावा ट्राफी और मेडल दिए गए।
कार्यक्रम का मुख्य अतिथि सैयद रजा हुसैन राना और जिला पंचायत सदस्य तौहिद खां, ग्रंट साहबगंज के प्रधान सुदेश कुमार और अमरजीत सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर कमेटी के सदस्य मोहम्मद आबिद अली, सुलेमान सलमानी, मोहम्मद राज, मोहम्मद आलिम, नसरत अली, विशाल गुप्ता, विमलेश कुमार, सद्दाम हुसैन, शमशाद गाजी, सोहेल गाजी, शादाब मोहम्मद, दानिश मोहम्मद, जावेद गाजी, हारून गाजी, डॉ. मोहम्मद कासिम, सुल्तान गाजी, मोहम्मद सलीम गाजी, समीर हुसैन और बिलाल खान आदि मौजूद रहे।