फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों का सामान लेकर चंपत

Sun, 04 Jan 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। सिंगाही थाना क्षेत्र के क्लेशहरण चौराहे के पास बेलरायां–सिंगाही रोड किनारे स्थित चीनी मिल के पूर्व स्टेनो जावेद हुसैन के घर अज्ञात चोरों ने नकदी व जेवरात समेत लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह घटना उस समय हुई, जब पूरा परिवार लखीमपुर में एक अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होने गया था।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, जावेद हुसैन पुत्र असगर हुसैन का मकान बेलरायां–सिंगाही रोड किनारे स्थित है। मकान के नीचे दुकानों में किरायेदार रहते हैं, जबकि ऊपर परिवार निवास करता है। एक जनवरी को जावेद की पत्नी का निधन हो गया था। इसके चलते परिवार लखीमपुर स्थित रिश्तेदारी में चला गया था। रविवार की शाम जब परिवार वापस लौटा तो ऊपर के हिस्से का दरवाजा खुला मिला और ताला टूटा हुआ था।
घर के अंदर प्रवेश करने पर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियों और बक्सों के ताले टूटे मिले। चोर सोने की एक तोला चैन, करीब सात ग्राम की झुमकी, सोने की दो अंगूठियां, चांदी की दो जोड़ी पायल तथा लगभग नौ हजार रुपये नकद समेत लाखों रुपये का सामान उठा ले गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने घटना की तहरीर सिंगाही थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है। क्लेशहरण चौराहे और बेलरायां चौराहे के बीच मुख्य मार्ग किनारे हुई इस चोरी की घटना से पुलिस गश्त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका हमेशा पुलिस की नियमित गश्त में रहता है, इसके बावजूद चोर वारदात को अंजाम देकर भाग गए।
विज्ञापन


वर्जन
पूरे दिन ड्यूटी पर था लेकिन इस तरह की कोई घटना संज्ञान में नहीं आई। फिर भी जांच कराते हुए कार्रवाई की जाएगी।
मनीष कुमार सिंह, एसओ सिंगाही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें